फुरसतगंज में मिली अज्ञात नवजात बालिका को शिशु गृह भेजा गया, परिजनों से 15 दिन में संपर्क की अपील।
फुरसतगंज में मिली अज्ञात नवजात बालिका को शिशु गृह भेजा गया, परिजनों से 15 दिन में संपर्क की अपील।
अमेठी। जनपद के थाना फुरसतगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेतपुर पीढ़ी में मिली लगभग 05 माह की अज्ञात बालिका को बाल संरक्षण की प्रक्रिया के तहत सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अमेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिका मिलने के उपरांत 07 नवंबर 2025 को चाइल्ड हेल्प लाइन अमेठी द्वारा उसे बाल कल्याण समिति, अमेठी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बालिका के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए बाल कल्याण समिति, अमेठी ने आदेश संख्या-410/2025 दिनांक 07 नवंबर 2025 के तहत बालिका को राजकीय शिशु गृह, प्राग नारायण रोड, लखनऊ में प्रवेशित कराया है, जहां उसकी देखभाल एवं संरक्षण की व्यवस्था की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि यदि उक्त बालिका के वास्तविक माता-पिता अथवा सगे संबंधी कोई हों तो वे बालिका को प्राप्त करने हेतु 15 दिनों के भीतर बाल कल्याण समिति, अमेठी अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई, अमेठी (निकट रेलवे स्टेशन, शिव महेश शैक्षिक संस्थान, गौरीगंज) में सुसंगत साक्ष्यों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में कोई दावा प्रस्तुत न किए जाने की स्थिति में संबंधित संस्था द्वारा नवजात बालिका को स्वतंत्र घोषित करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी, जिसके बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

Post a Comment