Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, खुले तारों से मंडरा रहा हादसे का खतरा

अमेठी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, खुले तारों से मंडरा रहा हादसे का खतरा




अमेठी जनपद की तहसील तिलोई अंतर्गत थाना इन्हौना क्षेत्र के ग्राम सभा शेखन गांव पूरे काशी में विद्युत विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ सकती है। गांव में जगह-जगह खुले बिजली के तार झूल रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं कराया गया। खुले तारों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं पर लगातार खतरा बना हुआ है। गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

जब पत्रकार द्वारा संबंधित कर्मचारी जेई साहब से फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि विभाग के पास फिलहाल केबल उपलब्ध नहीं है। केबल उपलब्ध होते ही तार बदलवाने का कार्य कराया जाएगा।अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि केबल आने से पहले कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई कर खुले तारों को सही कराने की मांग की


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं