17 मई 2026 तक करें आवेदन, मेरा युवा भारत अमेठी में 28 युवा स्वयंसेवकों की भर्ती।
17 मई 2026 तक करें आवेदन, मेरा युवा भारत अमेठी में 28 युवा स्वयंसेवकों की भर्ती।
प्रत्येक विकासखंड से दो-दो एवं जिला कार्यालय के लिए दो स्वयंसेवकों का होगा चयन।
अमेठी। युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार के मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत वर्ष 2026-27 के लिए युवा स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद अमेठी में कुल 28 युवा स्वयंसेवकों का चयन किया जाएगा। इनमें जिले के प्रत्येक विकासखंड से दो-दो स्वयंसेवक लिए जाएंगे, जबकि दो स्वयंसेवकों का चयन जिला कार्यालय के लिए किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई 2026 निर्धारित की गई है। इस योजना के माध्यम से चयनित युवाओं को सरकारी कार्यक्रमों, सामाजिक अभियानों और युवा गतिबिधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। साथ ही नेतूत्व क्षमता, संवाद और डिजिटल दक्षता विकसित करने का मौका मिलेगा। चयनित स्वयंसेवकों को प्रतिमाह पाँच हजार रूपये मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम हाईस्कूल उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए | नियमित पूर्णकालिक छात्र आवेदन के पात्र नहीं होंगे। कंप्यूटर एवं इंटरनेट का ज्ञान रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा मेरा युवा भारत युवा क्लब के सदस्य, उच्च शिक्षित तथा सामाजिक कार्य में सक्रित युवाओं को चयन में विशेष वरीयता दी जाएगी। मेरा युवा भारत अमेठी के जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता द्वारा सभी पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी मेरा युवा भारत पोर्टल (https://share.google/SD3r9gkquDaXFrr1p) पर ऑनलाइन आवेदन करते समय राज्य में उत्तर प्रदेश तथा जिला में अमेठी का चयन कर आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर युवाओं के लिए समाज सेवा, नेतूत्व विकास और पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

Post a Comment