रायबरेली में सड़क हादसे के बाद युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
रायबरेली में सड़क हादसे के बाद युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
रायबरेली जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र के गांव कैडावा, पोस्ट मऊ गर्वी निवासी अंकित मौर्य पुत्र पप्पू मौर्य की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सिंहपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment