पलिया में 18 मई को सजेगी गुलशन-ए-रजा कॉन्फ्रेंस, छह बच्चों की होगी दस्तारबंदी
पलिया में 18 मई को सजेगी गुलशन-ए-रजा कॉन्फ्रेंस, छह बच्चों की होगी दस्तारबंदी
श्री न्यूज़ 24/अदिति अख़बार
राजू सिंह
पलिया-खीरी
पलिया नगर के मदरसा गुलशन-ए-रजा में आगामी 18 मई को वार्षिक 'गुलशन-ए-रजा कॉन्फ्रेंस' एवं 'जश्ने दस्तारबंदी' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मदरसे के प्रबंधक जाकिर अली ने बताया कि यह आयोजन पिछले 12 वर्षों से लगातार नगर में धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें देश के कोने-कोने से प्रख्यात ओलमा शिरकत करेंगे।सोमवार 18 मई को रात 10 बजे से शुरू होने वाली इस कॉन्फ्रेंस की सदारत सैयद खुर्शीद मियां खैराबादी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोलकाता से खतीबुल हिन्द अल्लामा मौलाना सैफ उल्ला अलीमी, उड़ीसा से शायर-ए-इस्लाम कारी ख्वाजा गुलाम सरवर, बिहार से मुफ्ती नेमत उल्ला कादरी, दिल्ली से मौलाना अब्दुल करीम और फरीदपुर से कारी अशरफ रजा बिलाली हिस्सा लेंगे। कॉन्फ्रेंस के दौरान मदरसे में शिक्षा ग्रहण करने वाले उन 6 बच्चों की दस्तारबंदी (सम्मान) की जाएगी, जिन्होंने इस वर्ष हाफिज-ए-कुरान मुकम्मल किया है।प्रबंधक जाकिर अली ने जानकारी दी कि कार्यक्रम देर रात तक चलेगा और बाहर से आने वाले अकीदतमंदों के लिए रहने व खाने-पीने की समुचित व्यवस्था मदरसे की ओर से की गई है। नगर के इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और मदरसे के जुड़े सदस्यों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment