Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सफारी के दौरान एक साथ दिखाई दिए टाइगर और राइनो,वीडियो वायरल

सफारी के दौरान एक साथ दिखाई दिए टाइगर और राइनो,वीडियो वायरल



श्री न्यूज़ 24/अदिति अख़बार

राजू सिंह 

पलिया खीरी 


दुधवा टाइगर रिजर्व से लगातार वन्य जीवों के हैरतअंगेज वीडियो सामने आ रहे हैं जिसको देखकर लोग जहां रोमांचित हो रहे हैं तो वही हैरान भी हो रहे हैं,क्योंकि एक बार फिर दुधवा के जंगलों से एक ऐसा दुर्लभ नजारा सामने आया है । अक्सर देखा जाता है कि आमतौर पर जंगल के खूंखार शिकारी और ताकतवर जीव एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन बुधवार की शाम सोनारीपुर रेंज में कुछ अलग ही नजा़रा देखने को मिला। यहाँ जंगल का राजा बाघ और  गेंडा एक ही स्थान पर बेहद शांत मुद्रा में नजर आए। इस अद्भुत दृश्य को देखकर वहां मौजूद पर्यटकों की सांसें थम गईं।

दरअसल कोलकाता से आए सैलानियों का एक दल गाइड राजू के साथ शाम की सफारी पर निकला था। सोनारीपुर क्षेत्र के एक जलस्रोत के पास पर्यटकों ने देखा कि एक तरफ विशाल गर्मी की वजह से बाघ पानी में बैठकर गर्मी शांत कर रहा है और वहीं उससे कुछ ही दूरी पर एक विशालकाय गेंडा बिना किसी डर के मजे से घास चर रहा है। यह दृश्य बेहद रोमांचक था क्योंकि बाघ और गेंडे जैसे विपरीत स्वभाव के जीवों का एक साथ इतनी शांति से दिखना वन्यजीवों की दुनिया में बहुत कम होता है। हालांकि इस दुर्लभ पल को गाइड राजू ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों जीव एक-दूसरे की मौजूदगी से बिल्कुल बेफिक्र हैं। जहाँ बाघ पानी में अठखेलियां कर रहा है, वहीं गेंडा अपनी धुन में घास खाने में व्यस्त है। कोलकाता से आए सैलानियों के लिए यह सफर किसी यादगार सपने जैसा बन गया।

कोई टिप्पणी नहीं