Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

खीरी: मझगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

खीरी: मझगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार


श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 


लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर पूरे जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मझगई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के सन्निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष मझगई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक महिला को 19 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान कलावती पत्नी कन्धई लाल, निवासी जानकीनगर मजरा गंगाबेहड़, थाना मझगई, जिला खीरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे आज दिनांक 02.05.2026को उसके घर ग्राम जानकीनगर से दबिश देकर रंगे हाथों पकड़ा।


प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी थी शराब

पुलिस टीम ने अभियुक्ता के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी बरामद की, जिसमें 19 पाउच अवैध कच्ची शराब रखी थी। प्रत्येक पाउच में लगभग 1 लीटर शराब थी, इस तरह कुल 19 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के खिलाफ मु0अ0सं0 110/2026 धारा 60 EX ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।


पुलिस का कहना है कि अभियुक्ता लंबे समय से क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का उत्पादन और बिक्री कर रही थी, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य को खतरा बना हुआ था।


गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री अविनाश कुमार, हेड कांस्टेबल छोटेलाल, कांस्टेबल धर्मराज, महिला आरक्षी आरती और महिला कांस्टेबल मोनिका पाल शामिल रहे।


गिरफ्तार अभियुक्ता को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं