Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रतिभा का सम्मान: संपूर्ण नगर की बेटी बनी प्रेरणा

 प्रतिभा का सम्मान: संपूर्ण नगर की बेटी बनी प्रेरणा



संपूर्ण नगर। ग्राम सभा संपूर्ण नगर में आज खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब क्षेत्र की होनहार बेटी गीतांजलि मौर्या के पुलिस विभाग में चयन होने पर उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।


कार्यक्रम के दौरान प्रधान पद के प्रत्याशी श्री शिव कुमार गुप्ता (मंटू गुप्ता) ने गीतांजलि मौर्या को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, गीतांजलि इसकी जीती-जागती मिसाल हैं।”


इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन यादव एवं रघुवीर गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने गीतांजलि की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


यह सम्मान समारोह क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे अन्य युवा भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित होंगे।


*श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति कीखास रिपोर्ट*

कोई टिप्पणी नहीं