जानिए सनसनीखेज खबर....... मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ के साथ...
जानिए सनसनीखेज खबर....... मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ के साथ...
दिल्ली एनसीआर के इलाकों में लिफ्ट देने के बहाने राहगीरों और टैक्सी चालकों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का थाना सूरजपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 5 सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट और चोरी के 20 मोबाइल फोन, दो लग्जरी कारें, नकदी और दो तमंचा और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस गैंग के काम करने का तरीका खतरनाक था. ये आरोपी अक्सर रात के समय नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर की सुनसान सड़कों पर लग्जरी गाड़ियों से रेकी करते थे. रास्ते में खड़े या पैदल जा रहे सीधे-साधे राहगीरों को ये मदद करने या लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लेते थे. जैसे ही गाड़ी किसी एकांत या सुनसान जगह पर पहुंचती, ये बदमाश पीड़ितों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर देते थे.
इसके बाद हथियारों के बल पर उनका मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर उन्हें रास्ते में ही फेंक कर फरार हो जाते थे. राहगीरों के साथ-साथ यह गिरोह शातिर तरीके से टैक्सी चालकों को भी अपना निशाना बनाता था. पुलिस को चकमा देने के लिए इस गिरोह ने एक बेहद अनोखा पैंतरा अपना रखा था. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए ज्यादातर किराए की लग्जरी कारों का इस्तेमाल करते थे. घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद ये गाड़ियां वापस उनके असली मालिकों को सौंप देते थे, ताकि पुलिस जांच में उन तक न पहुंच सके। खबरों का विश्लेषण एक मात्र प्लेटफार्म मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ के साथ।

Post a Comment