तिकुनिया में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा: सीओ शिवम कुमार की छापेमारी में जेसीबी समेत 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
तिकुनिया में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा: सीओ शिवम कुमार की छापेमारी में जेसीबी समेत 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
ग्रामीणों की सूचना पर निघासन सीओ ने मारा छापा, अंधेरे में फरार हुए खनन माफियासिंगाही व तिकुनिया पुलिस रही साथ, खनन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट
तिकुनिया, लखीमपुर खीरी
कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव के पास चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। निघासन क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने ग्रामीणों की सूचना पर बीती रात सिंगाही और तिकुनिया थाने की संयुक्त पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान मिट्टी से भरी दो ट्रॉली ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन मौके से बरामद हुई।
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपी
पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद खनन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सीओ शिवम कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामद जेसीबी मशीन व दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर *तिकुनिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सीओ बोले- खनन विभाग करेगा आगे की कार्रवाई
इस संबंध में सीओ शिवम कुमार ने बताया कि _"ग्रामीणों से कड़िया गांव के पास अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर सिंगाही व तिकुनिया पुलिस के साथ मौके पर छापेमारी की गई। वहां से मिट्टी लदी 2 ट्रॉली ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन मिली, जिन्हें सीज कर दिया गया है। मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जा रही है।"_
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से रात के समय अवैध खनन किया जा रहा था, जिससे सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही थीं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। तिकुनिया पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment