Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

यूपी से बहुत बड़ी खबर आपके पास। अर्थ व्यवस्था में नम्बर वन होने की पहल। बने रहिए रिपोर्टर राजकुमार सिंह के साथ श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़......

यूपी से बहुत बड़ी खबर आपके पास। अर्थ व्यवस्था में नम्बर वन होने की पहल। बने रहिए रिपोर्टर राजकुमार सिंह के साथ श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़......



यूपी के सभी 75 जिलों में अब ‘ओटीडी सीएम फेलो’ तैनात किए जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है. उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने की योजना को लेकर ‘वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम’ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि हर जिले में विकास कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हो सके.


अब हर जिले में दो विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे. एक इकोनॉमिक डेवलपमेंट फेलो और एक डेटा एनालिस्ट फेलो. ये दोनों जिलाधिकारी के नेतृत्व में काम करेंगे और जिले की आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे. इनकी भूमिका सिर्फ आंकड़े जुटाने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि ये विकास की रणनीति तैयार करने में भी अहम योगदान देंगे. कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, रोजगार और जिला घरेलू उत्पाद (DDP) जैसे क्षेत्रों की नियमित समीक्षा की जाएगी.


अब तक योजनाओं की निगरानी अक्सर कागजी रिपोर्ट या देरी से आने वाले आंकड़ों पर निर्भर रहती थी. लेकिन नई व्यवस्था में डिजिटल डैशबोर्ड आधारित मॉनिटरिंग होगी. इसका मतलब है कि हर योजना की प्रगति को ऑनलाइन ट्रैक किया जाएगा. किस जिले में कौन सा सेक्टर पीछे है, कहां सुधार की जरूरत है यह सब तुरंत सामने आ सकेगा. इससे फैसले तेजी से होंगे और योजनाओं का असर भी ज्यादा दिखेगा. सरकार का मानना है कि जब डेटा के आधार पर निर्णय लिए जाएंगे, तो न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि जवाबदेही भी तय होगी.


इस फेलोशिप के लिए सरकार ने स्पष्ट योग्यता तय की है. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री होना जरूरी है. अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी जिसमें लिखित परीक्षा (50 अंक), अधिमानी योग्यता (30 अंक) और साक्षात्कार (20 अंक) का होगा. चयन की जिम्मेदारी स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश को दी गई है। मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से अपडेट रहने पर सबसे पहले हर खबर आपके पास।

कोई टिप्पणी नहीं