लखीमपुर खीरी के सिंगाही-निघासन हाइवे पर तिलक से लौट रही कार पलटी, बड़ा हादसा टला, 2 घायल
लखीमपुर खीरी के सिंगाही-निघासन हाइवे पर तिलक से लौट रही कार पलटी, बड़ा हादसा टला, 2 घायल
श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
लखीमपुर खीरी।
सिंगाही-निघासन स्टेट हाईवे पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोग घायल हो गए। हादसा सिंगाही कस्बे के खैरीगढ़ तिराहे के पास हुआ। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ, वरना जनहानि हो सकती थी।
जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग पढ़ुआ थाना क्षेत्र के पढ़ुआ गांव के रहने वाले हैं और साहिजना गांव में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सोमवार देर रात करीब 11 बजे सिंगाही-निघासन मार्ग पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खैरीगढ़ तिराहे के पास पलट गई।
हादसे में कार सवार अविरल मिश्रा पुत्र सरवन कुमार मिश्रा, दीपक पुत्र रामसागर और संजय पुत्र मुक्ता प्रसाद घायल हो गए। इनमें दीपक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अविरल और संजय को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही सिंगाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाकर तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी निघासन भिजवाया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक को ज्यादा चोट आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

Post a Comment