Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दुली पूर्वा में 25 साल बाद बिजली: नई लाइन बिछी, ट्रांसफार्मर लगा, गांव जगमगाया

दुली पूर्वा में 25 साल बाद बिजली: नई लाइन बिछी, ट्रांसफार्मर लगा, गांव जगमगाया


अमेठी के ग्राम सभा इन्हौना स्थित दुली के पूर्वा में लगभग 25 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बिजली पहुंच गई है। नई विद्युत लाइन बिछाने और नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने के बाद पूरा गांव रोशनी से जगमगा उठा।


ग्रामीणों को बिजली न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई, खेती और दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। गांव के लोगों ने मिलकर इस समस्या को लगातार विभाग तक पहुंचाया।


इस कार्य को पूरा कराने में संदीप कुमार भारती, संतोष, भगवान दिन, नकछेद, रामकुमार, अख्तर, बाबादीन, बबलू, शिवकुमार, रामदीन, गोलू, राम सिमरन, लियाकत, रघुनाथ, नियामत, बारिधारा, धनी, अमरजीत, राजेंद्र, राधे और रामराज सहित कई ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि सरफराज का इस कार्य में विशेष सहयोग और प्रयास रहा। उन्होंने लगातार विभागीय अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा और गांव में बिजली पहुंचाने के लिए पूरा सहयोग किया।


इन्हौना पावर हाउस के जेई ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि हर गांव तक बेहतर विद्युत सुविधा पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग और विभागीय टीम की मेहनत से दुली के पूर्वा में विद्युत आपूर्ति शुरू कराई गई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।


एसडीओ अनमोल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव तक बिजली सुविधा बेहतर करना विभाग की प्राथमिकता है। दुली के पूर्वा में नई लाइन और ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है, और आगे भी बिजली व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य जारी रहेगा।


ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि सरफराज, एसडीओ अनमोल सिंह, जेई, राम मिलन और पूरे बिजली विभाग के स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।


जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

कोई टिप्पणी नहीं