Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं

अमेठी में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे!




तेज आंधी-तूफान के दौरान गुल हुई बिजली 12 दिन बीत जाने के बाद भी बहाल नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन और बिजली कर्मियों को लगातार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिल रहा है। जनता परेशान है जबकि अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।

जगदीशपुर पावर हाउस के देवकली फीडर से जुड़े दर्जनों गांव—बागमीरा भिटवा, रस्तामऊ, मंगरौली, अंकरा, पूरे लाला, शाहपुर औलाद हुसैन, पूरे गुलाल समेत अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बिजली विभाग की इस घोर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। 



पत्रकार दयाराम तहसील रिपोर्टर अमेठी श्री न्यूज़ 24

कोई टिप्पणी नहीं