Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में 27 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर पीड़ित परिवार परेशान, उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

अमेठी में 27 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर पीड़ित परिवार परेशान, उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

अमेठी जिले की तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम सभा भिखीपुर में जमीन विवाद का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पीड़ित महिला हनीफुल निशा और उनके बेटे रुखसार ने दबंगों तथा थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन को लेकर पिछले 27 वर्षों से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद दबंग लगातार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि विपक्षी पक्ष पुलिस की मिलीभगत से जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहता है, जिससे परिवार लगातार भय और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर है।हनीफुल निशा ने बताया कि कई बार थाना स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि थाना इन्हौना की ढुलमुल कार्यशैली के चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां भी मिल रही हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि वर्षों से न्याय के लिए अधिकारियों और न्यायालय के चक्कर काटने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल सकी है। अब परिवार ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा जमीन पर अवैध कब्जे को रोकने की मांग की है।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रशासन द्वारा जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के

कोई टिप्पणी नहीं