रायबरेली में बढ़ा तनाव, पीड़ित नागेंद्र सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
रायबरेली में बढ़ा तनाव, पीड़ित नागेंद्र सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
रायबरेली जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नराई में विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित नागेंद्र सिंह ने अपने विपक्षियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महराजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित का कहना है कि गांव में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है और कभी भी बड़ा झगड़ा हो सकता है। शिकायत में विपक्षियों पर अवैध असलहा रखने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़ित द्वारा जिन लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं उनमें इंद्रपाल सिंह, सत्यम सिंह, इंद्रनान सिंह, तूफान और कोमल सिंह के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
पीड़ित नागेंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment