शानदार प्रस्तुतियों के साथ 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने मनाया 19वां स्थापना दिवस
शानदार प्रस्तुतियों के साथ 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने मनाया 19वां स्थापना दिवस
श्री न्यूज़ 24/अदिति अख़बार
राजू सिंह
पलिया कलां
शानदार प्रस्तुतियों के साथ 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने मनाया 19वां स्थापना दिवस
पलिया कलां (खीरी) भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अपना 19वां स्थापना दिवस बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारत की विविध संस्कृति और राज्यों की शानदार झलकियां देखने को मिलीं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने सीमा सुरक्षा में 39वीं वाहिनी के योगदान की सराहना करते हुए कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी को सम्मानित किया। रवि गुप्ता ने कहा कि एसएसबी के जवान विषम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जवानों द्वारा विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया और भारत की सांस्कृतिक संपन्नता को प्रदर्शित किया।
मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूती देते हुए कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने सीमा पार नेपाल से आए पत्रकारों को सम्मानित किया। इसके साथ ही, पलिया के स्थानीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कमांडेंट ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय राष्ट्रहित के लिए आवश्यक है। कमांडेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने सभी जवानों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उनके जज्बे को नमन किया। उन्होंने नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रमों और सीमा सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस गौरवशाली अवसर पर वाहिनी के अन्य अधिकारी, जवान और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment