Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तेज रफ्तार का कहर, कार-बाइक की भिड़ंत में बहन की मौत, भाई गंभीर

 तेज रफ्तार का कहर, कार-बाइक की भिड़ंत में बहन की मौत, भाई गंभीर


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


जिलाअमेठी  से आदित्य न्यूज़ की बड़ी खबर शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुक्ल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि भाई की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन घर से इलाज के लिए निकले थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतका की पहचान गुड़िया (36) के रूप में हुई है।


घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं