Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी में पढ़ुआ पुलिस का 'साइबर सर्जिकल स्ट्राइक ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर धर दबोचे

लखीमपुर खीरी में पढ़ुआ पुलिस का 'साइबर सर्जिकल स्ट्राइक ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर धर दबोचे  



श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 



बकरीद चेकिंग में लखहा मोड़ पर कार से दबोचे गए 'डिजिटल लुटेरे', महाराष्ट्र तक फैले तार



लखीमपुर खीरी।पढ़ुआ पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में साइबर ठगी का धंधा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़कर दिया। बकरीद को लेकर लखहा मोड़ पर चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार 4 शातिर ठगों को धर दबोचा।  


कार बनी 'ठगी की लैब' 

तलाशी में पुलिस के होश उड़ गए। आरोपियों के पास से 6 लाख रुपये कीमत के 8 स्मार्टफोन, 20 एटीएम कार्ड, चेक बुक और पासबुक बरामद हुईं। मोबाइल में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी के सबूत मिले हैं।  


चचरा पुरवा से महाराष्ट्र कनेक्शन  

गिरफ्तार चारों आरोपी ग्राम चचरा पुरवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस को महाराष्ट्र के मुफीज और रफीक से इनके कनेक्शन के इनपुट मिले हैं। इस नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। आशंका है कि गैंग ने यूपी से बाहर भी लोगों को निशाना बनाया है।  


टीम को मिली शाबाशी  

इस बड़ी कामयाबी के पीछे थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर, एसआई जुबैर अहमद, पुष्कर वर्मा सहित पूरी टीम की मेहनत है। सीओ निघासन शिवम कुमार ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि साइबर क्राइम पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता रहेगा 


बकरीद पर अलर्ट पुलिस ने साइबर ठगों का 'ईद' से पहले ही 'गेम ओवर' कर दिया। अब बरामद डिवाइस से पूरे सिंडिकेट का खुलासा होगा।

कोई टिप्पणी नहीं