तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारियों पर उठे सवाल
तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारियों पर उठे सवाल
आम लोगों पर कार्रवाई और अधिकारियों के अलग रवैये को लेकर चर्चा तेज
बाराबंकी । लोनी कटरा और हैदरगढ़ क्षेत्र में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर हैदरगढ़ क्षेत्र के थाना प्रभारी अभिमन्यु मल और अन्य पुलिसकर्मी तलवार से केक काटते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।लोगों का कहना है कि आम नागरिक यदि सार्वजनिक रूप से तलवार या अन्य धारदार हथियार का प्रदर्शन करते हुए केक काटते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करती है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों द्वारा इस तरह का प्रदर्शन किए जाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे परंपरा और समारोह का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे नियमों और कानून व्यवस्था के विपरीत बताया है।हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment