भीषण गर्मी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पेश की मानवता की मिसाल
भीषण गर्मी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पेश की मानवता की मिसाल
तिलोई,अमेठी। जनपद अमेठी की तहसील तिलोई अंतर्गत कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलाई कला में उस समय इंसानियत की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली, जब भीषण गर्मी और 45 डिग्री से अधिक तापमान के बीच ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मोहम्मद अशरफ ने राहगीरों की सेवा कर मानवता की मिसाल पेश की।मई माह की चिलचिलाती धूप और तपती दोपहरी में जहां लोग घरों से निकलने में भी परहेज कर रहे हैं, वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अशरफ स्वयं सड़क पर उतरकर तिलोई से मोहनगंज संपर्क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों, मजदूरों और राहगीरों को ठंडा पानी एवं शीतल पेय वितरित करते नजर आए। तेज धूप से बेहाल यात्रियों को जब उनके हाथों से ठंडा पानी मिला तो लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का यह सेवा भाव देखकर हर राहगीर उनकी सराहना करता नजर आया। लोगों ने कहा कि आज के दौर में जहां अधिकांश लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं, वहीं मोहम्मद अशरफ जैसे समाजसेवी दूसरों के दुख और परेशानी को समझकर सेवा का कार्य कर रहे हैं, जो वास्तव में प्रेरणादायक है।स्थानीय लोगों और यात्रियों ने उनके इस मानवीय कार्य के लिए दिल से दुआएं देते हुए कहा कि समाज में ऐसे नेक और सेवाभावी लोगों की आवश्यकता है, जो बिना किसी स्वार्थ के मानवता की सेवा को अपना धर्म समझते हैं।क्षेत्र में मोहम्मद अशरफ के इस सराहनीय कार्य की चर्चा हर ओर हो रही है और लोग उनके इस कदम को समाज के लिए एक प्रेरणा बता रहे हैं।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment