जगदीशपुर पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
जगदीशपुर पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जगदीशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 22 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश, क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मु0अ0सं0 35/26 धारा 87, 137(2) बीएनएस थाना जगदीशपुर में वांछित एवं 10,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त शिवा पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी रामगंज मजरे सूखी बाजगढ़ थाना जामो जनपद अमेठी, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जगदीशपुर में मु0अ0सं0 151/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 35/26 धारा 87, 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त उक्त मामले में वांछित चल रहा था तथा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक शेख नईम, कांस्टेबल अवनीश कुमार एवं कांस्टेबल चन्द्रभान यादव शामिल रहे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment