Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जनसंपर्क में जुटीं भाजपा नेत्री मनीषा पांडे,गांव-गांव पहुंच साधा जनता से सीधा संवाद किया ।।

जनसंपर्क में जुटीं भाजपा नेत्री मनीषा पांडे,गांव-गांव पहुंच साधा जनता से सीधा संवाद किया   ।।


अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला श्री न्यूज़ 24 शुकुल बाजार

जिलासुलतानपुर  इसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका मनीषा पांडे का लगातार जनसंपर्क अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव-गांव पहुंचकर वह लोगों से सीधा संवाद कर रही हैं और क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ले रही हैं। उनके दौरे को आगामी राजनीतिक सक्रियता से भी जोड़कर देखा जा रहा है।रविवार को विभिन्न गांवों में पहुंचे जनसंपर्क अभियान के दौरान मनीषा पांडे ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया,महिलाओं से बातचीत की और युवाओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी समेत कई स्थानीय मुद्दे उठाए, जिस पर भाजपा नेत्री ने समाधान का भरोसा दिलाया।मनीषा पांडे ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इसौली की जनता से उनका पारिवारिक रिश्ता है और क्षेत्र के सुख-दुख में वह हमेशा साथ खड़ी रहेंगी।जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम प्रधान,बीडीसी सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं