Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जिला अमेठी तहसील तिलोई में मोहनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिला अमेठी तहसील तिलोई में मोहनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई




 जिला अमेठी तहसील तिलोई क्षेत्र में कोतवाली मोहनगंज पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मोहनगंज पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग में शिवदयाल पुत्र स्व. शीतलादीन निवासी ग्राम शिवपुर मजरे भदमर थाना मोहनगंज को दबोच लिया। तलाशी में अभियुक्त के पास से एक तमंचा व 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ।अभियुक्त अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के वैध कागजात भी नहीं दिखा सका, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं