अमेठी में गोमती नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
अमेठी में गोमती नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
अमेठी जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजनपुर गांव के पास मंगलवार को गोमती नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नदी पुल के नीचे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजेयेंद्र पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी किनारे से बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अंगुलियों के निशान सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब मृतक की शिनाख्त कराने और उसकी मृत्यु के कारणों की जांच में जुटी हुई है।पुलिस प्रशासन ने आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द हो सके। वहीं ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि यदि किसी को मृतक के बारे में जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment