Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

विधायक राकेश प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों को दी विकास की सौगात, कई संपर्क मार्गों का किया लोकार्पण

विधायक राकेश प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों को दी विकास की सौगात, कई संपर्क मार्गों का किया लोकार्पण


 गौरीगंज, अमेठी

गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विभिन्न नवनिर्मित संपर्क मार्गों एवं विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

लोकार्पित परियोजनाओं में मानशाहपुर के मजरे पूरे हरदत्त पाण्डेय संपर्क मार्ग का नवनिर्माण प्रमुख रहा, जिसकी लंबाई 1.05 किलोमीटर तथा लागत 79.49 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त पूरे पहलवानपुर शक्ति बाबा से प्राथमिक पाठशाला दादरा तक 2.03 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत 159.26 लाख रुपये बताई गई।वहीं कादूनाला थौरी मार्ग से राम निहाल दूबे का पुरवा तक 1.250 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण भी पूर्ण कराया गया, जिस पर 92.94 लाख रुपये की लागत आई है।

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, समय की बचत होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास एवं बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिसका लाभ आम जनता को सीधे तौर पर मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं