लखीमपुर खीरी के पलिया कलां की जनता के सुख-दुख के साथी विधायक रोमी साहनी, हर जरूरतमंद की मदद को रहते हैं तैयार
लखीमपुर खीरी के पलिया कलां की जनता के सुख-दुख के साथी विधायक रोमी साहनी, हर जरूरतमंद की मदद को रहते हैं तैयार
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
लखीमपुर खीरी।पलिया कलां तहसील क्षेत्र में अगर किसी को नेकदिल और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की मिसाल देखनी हो तो लोग सीधे विधायक नाम लेते हैं। क्षेत्र की जनता कहती है कि विधायक जी सिर्फ चुनाव के वक्त नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।
हर समस्या का समाधान कराना प्राथमिकता
विधायक रोमी साहनी ने अपनी विधानसभा को परिवार की तरह अपनाया है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से लेकर व्यक्तिगत समस्याओं तक, जनता की हर आवाज पर वह तुरंत संज्ञान लेते हैं। अधिकारियों से समन्वय कर काम को पूरा कराना उनकी कार्यशैली की पहचान बन चुका है।
गरीब बेटियों की शादी में बढ़-चढ़कर योगदान
क्षेत्र में किसी भी गरीब परिवार की बहन-बेटी की शादी हो, विधायक जी का योगदान जरूर रहता है। आर्थिक मदद से लेकर शादी के इंतजाम तक, वह निजी तौर पर शामिल होकर परिवार का हौसला बढ़ाते हैं। लोगों का कहना है कि “रोमी भैया के रहते कोई भी बेटी बिना दान-दहेज के विदा नहीं होती।”
आपदा में सबसे आगे
बाढ़ हो या आगजनी, बीमारी हो या कोई हादसा, विधायक रोमी साहनी सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं। राहत सामग्री बांटने से लेकर पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद दिलाने तक, वह खुद पूरी प्रक्रिया पर नजर रखते हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने राशन, दवा और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर हजारों परिवारों को राहत दी थी।
जनता की जुबान पर एक ही बात
पलिया कलां के बुजुर्ग से लेकर नौजवान तक एक सुर में कहते हैं, “ऐसा विधायक न देखा न सुना। रोमी साहनी जी सिर्फ नेता नहीं, हमारे घर के सदस्य हैं।” उनकी सादगी, सहज उपलब्धता और दयालु स्वभाव के कारण विरोधी भी उनकी तारीफ करते हैं।
विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरोसा ही विधायक रोमी साहनी की सबसे बड़ी ताकत है, और वह इस भरोसे को हर दिन अपनी सेवा से और मजबूत करते जा रहे हैं।

Post a Comment