Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन



जरूरतमंद मरीजों के लिए मोतियाबिंद जांच और ऑपरेशन की सुविधा


बदलापुर जौनपुर

केवला देवी रामबहाल फाउंडेशन (KDR Foundation) द्वारा गुरुवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक के.डी. आर हाउस, नंबर 36, कठार, तहसील बदलापुर, जनपद जौनपुर में आयोजित हुआ।

शिविर में जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद की जांच तथा चयनित मरीजों के लिए लेंस प्रत्यारोपण (ऑपरेशन) की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

आयोजकों के अनुसार चयनित मरीजों का ऑपरेशन वाराणसी स्थित आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, रिंग रोड, फेज-1, मथपुर गोल सीएनजी पंप के पास कराया जाएगा। मरीजों को अस्पताल ले जाने और वापस लाने के लिए निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था भी रहेगी। साथ ही भोजन एवं उपचार की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन द्वारा निःशुल्क की जाएगी। जहां इस शिविर से ग्रामीण लाभान्वित हुए और इस तरह से शिविर का आयोजन कर लोगों की सेवा की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं