Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सम्पूर्णानगर पुलिस को बड़ी सफलता, चार वारंटी गिरफ्तार

सम्पूर्णानगर पुलिस को बड़ी सफलता, चार वारंटी गिरफ्तार



लखीमपुर खीरी के थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने अपराध एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय रूप से अभियान चला रही है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।


गिरफ्तार वारंटियों मे 

1. मनोज पुत्र चन्द्र निवासी सिंगाही थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी2. राहुल पुत्र शंकर निवासी सिंगाही थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी 3. जसपाल पुत्र गरीब निवासी सिंगाही खुर्द थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी4. संदीप उर्फ मप्पू पुत्र राजकुमार निवासी सिंगाही खुर्द थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी शामिल हैं।


पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:


उ0नि0 अवधेश कुमार रावत


हे0का0 सुरेंद्र मिश्रा


का0 टिंकू प्रजापति


सम्पूर्णानगर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है तथा अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।


*श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट*

कोई टिप्पणी नहीं