Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर समाधि में बैठे बाबा

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर समाधि में बैठे बाबा



कमरौली (अमेठी) अमृत विचार। थाना क्षेत्र के स्थित उदासीन आश्रम बाबा गंगा दास कुटी में बुधवार को जब आश्रम के महंत गुरु बक्स अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गड्डा खोदकर उसमें समाधि लगाकर बैठ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मुकेश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बाबा से वार्ता कर उनकी मांगों को सुना। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद बाबा गुरु बक्स समाधि स्थल से बाहर आए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। आश्रम की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में दोषियों पर कार्रवाई, महंत की सुरक्षा, सीसीटीवी व्यवस्था सुचारु रखने, कुटिया क्षेत्र में अवैध प्रवेश रोकने तथा गाटा संख्या 2271 की भूमि की पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। बाबा गुरु बक्स का आरोप है कि सम्बंधित समस्या की शिकायत डीएम, एसपी से कर चुके जिसके बाद समस्या का कोई समाधान नहीं निकला जिसके बाद आज यह कदम उठाना पड़ा है। वहीं थाना अध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है। प्रशासन द्वारा मांगों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।



जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

कोई टिप्पणी नहीं