Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

कांग्रेस सांसद कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद कार्यालय के बाहर महिलाओं का प्रदर्शन


‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध करने का लगाया आरोप, भारी पुलिस बल तैनात


अमेठी। अमेठी में रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी महिलाओं ने विपक्षी सांसदों पर संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

महिलाओं का कहना था कि विपक्षी दलों के विरोध के कारण महिलाओं को अधिक अधिकार और राजनीतिक भागीदारी देने वाला यह महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो सका। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद कार्यालय के बाहर धरना दिया और अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैल सके।धरना स्थल पर लगाए गए बैनरों और पोस्टरों में ‘महिला जन आक्रोश’ तथा ‘विपक्ष सांसद के विरोध में धरना प्रदर्शन’ जैसे संदेश लिखे गए थे। महिलाओं ने कहा कि वे नारी सम्मान और महिला अधिकारों के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट हुई हैं।प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि संसद में महिलाओं से जुड़े विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने मांग की कि जनप्रतिनिधियों को महिलाओं के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने ‘नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान’ जैसे नारों के माध्यम से अपना विरोध जताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस प्रशासन पूरे समय स्थिति पर नजर बनाए रहा।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं