जन कल्याणार्थ शुरू हुआ श्री रामचरितमानस पाठ एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम
जन कल्याणार्थ शुरू हुआ श्री रामचरितमानस पाठ एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम
महराजगंज जौनपुर।
जनकल्याण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर आज से ग्राम मया, पोस्ट खुटहनी में भव्य श्री रामचरितमानस पाठ एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी राहुल देवशंकर दुबे के सहयोग एवं परिवार के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं धर्मप्रेमियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि रामचरितमानस पाठ से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा एवं धार्मिक चेतना का प्रसार होता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
आयोजन के तहत 11 मई 2026 दिन सोमवार को हवन एवं ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 5 बजे से भजन संध्या कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें लोकगायक मुकेश त्रिपाठी, रवीन्द्र सिंह ज्योति एवं अंशिका सिंह अपनी प्रस्तुतियां देंगे।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने युवा समाजसेवी राहुल देवशंकर दुबे के इस धार्मिक एवं सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

Post a Comment