सम्पूर्णानगर थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।
सम्पूर्णानगर थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न।
सम्पूर्णानगर खीरी। आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ सम्पन्न कराने को लेकर आज दिनांक 17 मई 2026 को थाना सम्पूर्णानगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, मौलवियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी से अपील की गई कि त्योहार को परंपरागत तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
थाना पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बैठक में आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
इस मौके पर व्यापार मंडल सम्पूर्णानगर अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान महामंत्री कुलदीप बरार, समाजसेवी एवं प्रधान पद के दावेदार शिवकुमार गुप्ता उर्फ (मंटू गुप्ता) सहित क्षेत्र के सभी प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

Post a Comment