खीरी में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग का बड़ा धावा खजुआ फार्म, सूरत नगर और नदी किनारे ताबड़तोड़ छापेमारी
खीरी में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग का बड़ा धावा खजुआ फार्म, सूरत नगर और नदी किनारे ताबड़तोड़ छापेमारी
30 लीटर कच्ची शराब जब्त, 300 किलो लहन नष्ट, 2 भट्ठियां ध्वस्त शराब माफियाओं पर केस दर्ज
श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
लखीमपुर खीरी, 22 मई 2026 अवैध शराब के काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग ने शुक्रवार को निघासन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त के निर्देश और जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी खीरी के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी।
कहां-कहां पड़ा छापा
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 निघासन की टीम ने *खजुआ फार्म, सूरत नगर एवं नदी के किनारे अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर एक साथ धावा बोला। छापेमारी की भनक लगते ही शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई में क्या मिला
1. 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई
2. लगभग 300 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया
3. शराब बनाने की 2 भट्ठियां
4. बरामद कर तोड़ दी गईं
4. 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए गए
विभाग का सख्त संदेश
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी जहरीली शराब से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
आबकारी विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Post a Comment