वनकर्मियों की मिलीभगत से हो रहा हरियाली का क़त्ल
वनकर्मियों की मिलीभगत से हो रहा हरियाली का क़त्ल
प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण करा रही है वहीं वां कर्मी सरकार के इस वृक्षारोपण अभियाल को पलीता लगा रहे है। सिंहपुर मे वन कर्मियों की मिलीभगत से क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि लकड़ी माफिया दिन-रात हरे पेड़ों को काटकर खुलेआम परिवहन कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी वन कर्मियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता या फिर मामूली जुर्माना करके लकड़ी ठेकेदारों को दोष मुक्त कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के जेहटा उसरहा गांव मे लकड़ी ठेकेदार आम व जामुन के लगभग 35 हरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया गया।
लकड़ी ठेकेदारों द्वारा लगातार हो रही कटान से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है तथा क्षेत्र में हरियाली तेजी से समाप्त हो रही है।ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुँच कर मामूली जुर्माना करके लकड़ी ठेकेदार के हवाले कर दी। वहीं वन रक्षक रामराज ने जुर्माने की बात स्वीकार करते हुए बतायाकि कटान की जानकारी होने के बाद टीम मौक़े पर गई थी जिसका जुर्माना काटकर रशीद दे दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी जहीर मिर्जा ने सम्बंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की बात कही है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment