Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नदी में डूबा युवक, दोस्तों के साथ नहाने गया था… खुशियां बदलीं मातम में

नदी में डूबा युवक, दोस्तों के साथ नहाने गया था… खुशियां बदलीं मातम में



अमेठी। जिले में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक युवक गहरे पानी में समा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।यह हादसा पीपरपुर थाना क्षेत्र के गुड़री गांव के पास मनसरा नदी में हुआ। मृतक की पहचान रामपुर कल्याणपुर निवासी परवेज (पुत्र रहमान) के रूप में हुई है, जो अपने मामा के घर गुड़री गांव आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे परवेज अपने तीन दोस्तों के साथ मनसरा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नदी से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भादर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण गहरे पानी में डूबना प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की जांच की जा रही है।घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं