Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एबीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम

एबीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम



शुभम साहू ने हासिल किए 96.4 प्रतिशत अंक

महराजगंज जौनपुर 

एबीएस इंटरनेशनल स्कूल महराजगंज के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र शुभम साहू ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप स्थान हासिल किया। शुभम साहू, मनोज साहू के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। अंशुमान द्विवेदी ने 85 प्रतिशत, अंकुर यादव ने 84 प्रतिशत, ओजस यादव ने 83.6 प्रतिशत, अजय यादव ने 82 प्रतिशत, शिवम पांडेय ने 81.4 प्रतिशत, रितिका सिंह ने 81.2 प्रतिशत, अमन ने 80 प्रतिशत तथा प्रांजल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों की सफलता पर अभिभावकों में भी हर्ष का माहौल देखने को मिला।

कोई टिप्पणी नहीं