Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान में संजय उपाध्याय को बड़ी जिम्मेदारी, जिला अध्यक्ष मनोनीत

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान में संजय उपाध्याय को बड़ी जिम्मेदारी, जिला अध्यक्ष मनोनीत


बक्सा जौनपुर

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान द्वारा संगठन विस्तार के तहत जौनपुर जनपद के निवासी पं. संजय उपाध्याय को जिला अध्यक्ष, जौनपुर पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमलेश रामायण पाण्डेय की संस्तुति एवं राष्ट्रीय संयोजक पं. अखिल प्रभात त्रिपाठी की अनुशंसा पर की गई।जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार पं. संजय उपाध्याय को संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए ब्राह्मण समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने पं. संजय उपाध्याय को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। संगठन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जौनपुर जिले में संगठन और अधिक सक्रिय एवं सशक्त होगा।

कोई टिप्पणी नहीं