अमेठी में खनन माफियाओं का कहर : विद्यालय के सामने और वन विभाग की जमीन पर रातभर चला अवैध खनन
अमेठी में खनन माफियाओं का कहर : विद्यालय के सामने और वन विभाग की जमीन पर रातभर चला अवैध खनन
पंडरिया और खरगपुर में मिट्टी माफियाओं की दबंगई, जेसीबी और ट्रैक्टरों से हुई खुदाई; कई नाम आए सामने
अमेठी थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पेडरिया गांव में प्राथमिक विद्यालय में सामने तथा खरगपुर गांव से शिवरतनगंज देशी शराब ठेके के ठीक सामने वन विभाग की जमीन पर चोरी-छिपे किए जा रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि रात के अंधेरे में खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर मिट्टी की बिक्री की जा रही है प्रशासनिक व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार, पेडरिया गांव में विद्यालय के सामने बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन कर उसे विभिन्न स्थानों पर गिराया गया। वहीं खरगपुर गांव से शिवरतनगंज वन विभाग की भूमि पर भी चोरी-छिपे खनन किए जाने की बात सामने आई है। लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि तक को नहीं छोड़ा जा रहा और रातभर अवैध खनन का खेल चलता रहा।स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस अवैध कारोबार में नारायण मौर्य पेड़रिया में मिट्टी गिराई गई ट्रैक्टर मालिक सज्जन निवासी जोरी का पुरवा तथा कई अन्य लोग शामिल हैं। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि मौके पर चल रही जेसीबी मशीन तिलोई क्षेत्र के भवानी नगर निवासी बलवीर सिंह की बताई जा रही है, जिसके माध्यम से मिट्टी की खुदाई की गई।ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में लंबे समय से मिट्टी की अवैध खरीद-फरोख्त का कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं। मामले की शिकायत रात करीब 11 बजे क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा को फोन के माध्यम से दी गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद शिकायत पुलिस अधीक्षक Saravanan T. तक पहुंचाई गई। एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खनन कार्य रुकवाया गया।
हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई की सूचना मिलते ही खनन माफियाओं को मौके से भगा दिया गया और किसी के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस, हल्का सिपाही और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में शामिल लोगों और संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment