Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों से कुचलकर तीन युवकों की दर्दनाक मौत

अमेठी में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों से कुचलकर तीन युवकों की दर्दनाक मौत


रिश्तेदारी से लौट रहे थे युवक, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों; गांव में पसरा मातम। 


अमेठी। जनपद के तहसील गौरीगंज में मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे तीन युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक सड़क पर करीब दस मीटर तक घसीटते चले गए। दो युवक ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जबकि पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी उन्हें रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार हादसा टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवगंज गांव के कट के पास हुआ। मुंशीगंज क्षेत्र के पूर्व द्वारा गांव निवासी राजकुमार के यहां रिश्ता कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में शामिल होने पड़ोसी रमई का बेटा करण, गांव के ही अंकेश पुत्र हीरालाल और अर्जुन पुत्र नंदलाल पहुंचे थे। देर रात करीब दस बजे तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही बाइक शिवगंज गांव के कट के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर लगभग दस मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए। अंकित दूर जाकर गिर पड़ा, लेकिन करण और अर्जुन ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी दोनों को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक के बाद एक दो ट्रकों से कुचले जाने के कारण दोनों युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सड़क पर दर्दनाक मंजर देखकर लोगों की रूह कांप उठी। हादसे में बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवकांत त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतक अर्जुन मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के अमहट क्षेत्र स्थित घसीटू का पुरवा गांव का रहने वाला था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। हादसे के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

कोई टिप्पणी नहीं