Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दोस्ती की मिसाल बन गई मौत: कादूनाले में डूबे दो युवकों के शव एक-दूसरे से लिपटे मिले

दोस्ती की मिसाल बन गई मौत: कादूनाले में डूबे दो युवकों के शव एक-दूसरे से लिपटे मिले


अमेठी। जगदीशपुर के भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र स्थित कादूनाले में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह जब गोताखोरों ने दोनों शवों को बाहर निकाला, तो वे एक-दूसरे से लिपटे हुए थे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम गांव मजरे दौलतपुर लोनहट निवासी नदीम (21) पुत्र नासिर अली और सहीम (20) पुत्र जमील मंगलवार को बाइक से घर से निकले थे। दोनों मित्र कादूनाले के किनारे पहुंचे और नहाने लगे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी को बचाने के लिए दूसरा युवक भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण दोनों जिंदगी की जंग हार गए।

देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह नाले के किनारे खड़ी लावारिस बाइक और कपड़े मिलने से आशंका गहरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। कुछ देर बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए।घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर आंख नम है और हर जुबान पर दोनों दोस्तों की अटूट दोस्ती की चर्चा है। थानाध्यक्ष अज्येंदर पटेल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं