Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आवारा कुत्तों के आतंक से 12 घायल, दो युवकों की नाले में डूबने से मौत

आवारा कुत्तों के आतंक से 12 घायल, दो युवकों की नाले में डूबने से मौत


अमेठी। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कस्बा क्षेत्र और आसपास के गांवों में आवारा कुत्तों के हमले में 12 लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में दो युवकों की कादू नाले में डूबने से मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, बाजार शुकुल कस्बा निवासी दिलशाद (28), सुरेंद्र कुमार (27), लक्ष्मण (26), रजनी शुक्ला (24), ऋषभ (5), रीशान (2), आराध्या (9), नीरज गुप्ता (46), अमरीश (25) निवासी सेवरा, पार्थ (7) निवासी शिवली तथा मोहम्मद दानिश (5) को आवारा कुत्तों ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर घायल कर दिया। बरसंडा निवासी घनश्याम (56) की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना के बाद घायलों के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया। कस्बा निवासी देवी दयाल शर्मा, शुभम गुप्ता, दिव्य तीर्थ मिश्र और जगदीश पाल ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।उधर, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के दोलतपुर लोनहट गांव के पास कादू नाले में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नदीम पुत्र नसीर (21) और शहीम पुत्र जलील (20) निवासी पश्चिम गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नाले के पास गए थे, तभी हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं