आईकॉन ऑफ एशिया” से सम्मानित डॉ. आई. ए. खान ने मेधावी छात्रों का बढ़ाया हौसला
“आईकॉन ऑफ एशिया” से सम्मानित डॉ. आई. ए. खान ने मेधावी छात्रों का बढ़ाया हौसला
सम्पूर्णानगर खीरी। क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं “आईकॉन ऑफ एशिया” सम्मान से सम्मानित डॉ. आई. ए. खान ने पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंचकर मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को गमछा व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और प्रेरणा से सराबोर नजर आया।
डॉ. खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताया और कहा कि मेहनत, अनुशासन तथा आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी मनोबल बढ़ाया जो परीक्षा में अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सके। डॉ. खान ने कहा कि असफलता कभी अंतिम मंजिल नहीं होती, बल्कि आगे बेहतर करने का अवसर देती है। उन्होंने छात्रों को निराशा छोड़ सकारात्मक सोच के साथ निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
उनके प्रेरणादायक शब्दों से छात्र-छात्राओं में नया उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गौड़, डॉ. इजहार खान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

Post a Comment