Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मिशन शक्ति 5.0 के तहत एंटी रोमियो अभियान में युवक गिरफ्तार

 मिशन शक्ति 5.0 के तहत एंटी रोमियो अभियान में युवक गिरफ्तार



खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0, एंटी रोमियो चेकिंग एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम अभियान के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। 


थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज सम्पूर्णानगर मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए अमन कुरैशी पुत्र मोहम्मद असलम निवासी मिल रोड, सम्पूर्णानगर को महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए गिरफ्तार किया। 


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सम्पूर्णानगर में मुकदमा अपराध संख्या 61/2026 धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार रावत, कांस्टेबल टिंकू प्रजापति तथा महिला कांस्टेबल नीतू शामिल रहीं।


श्रीन्यूज़ 24 अदित्य न्यूज़ से डिप्टी up हेड संजीव झांजी की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं