Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रधानमंत्री अप्रेंटिस/रोजगार मेले का आयोजन 30 जून को

 प्रधानमंत्री अप्रेंटिस/रोजगार मेले का आयोजन 30 जून को



अमेठी। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गौरीगंज विवेक कुमार ने बताया है कि दिनांक 30 जून, 2026 को आईटीआई गौरीगंज में प्रधानमंत्री अप्रेंटिस/रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मेले का उद्देश्य आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विजन इंडिया प्रा. लि., बावल, रेवाड़ी (राजस्थान) सहित प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उक्त कंपनी के लिए आईटीआई उत्तीर्ण एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त मूल प्रमाण-पत्र, उनकी दो प्रमाणित छायाप्रतियां, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक विवरण तथा 04 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 30 जून 2026 को प्रातः 11:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज-अमेठी परिसर में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री अप्रेंटिस/रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकतें हैं।

कोई टिप्पणी नहीं