सम्पूर्णानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
सम्पूर्णानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट
सम्पूर्णानगर-खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रेम सिंह पुत्र मथर सिंह निवासी बाजारघाट, जनपद पीलीभीत तथा फुम्मन सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी बाजारघाट, जनपद पीलीभीत शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक ट्यूब में लगभग 20 लीटर तथा दो झोलों में 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार सहित थाना सम्पूर्णानगर पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
बरामदगी: 50 लीटर अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तार अभियुक्त: 02
कानूनी कार्रवाई: आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस का संदेश:
अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment