Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली दुर्गा देवी के परिवार की तस्वीर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली दुर्गा देवी के परिवार की तस्वीर



कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर


अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के विकास खंड अमेठी अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलोकपुर की निवासी दुर्गा देवी का जीवन कभी कठिनाइयों से भरा हुआ था। सीमित आय और संसाधनों के अभाव में उनका परिवार वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी, दीवारें नम हो जाती थीं और परिवार को हर मौसम में असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज दुर्गा देवी का परिवार एक सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधायुक्त पक्के घर में रह रहा है। यह परिवर्तन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याणकारी सोच और सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

             प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य केवल लोगों को मकान उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान करना है। इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए अमेठी जनपद में जिला प्रशासन द्वारा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप हजारों पात्र परिवारों को पक्के आवास का लाभ प्राप्त हुआ है। दुर्गा देवी बताती हैं कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। बरसात के मौसम में घर के अंदर पानी भर जाता था और परिवार को रात-रात भर जागकर समय बिताना पड़ता था। गर्मी में अत्यधिक गर्मी और सर्दी में ठंड से बचाव का कोई समुचित साधन नहीं था। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि स्वयं पक्का मकान बनवा सकें। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) उनके लिए आशा की नई किरण बनकर आई।

           ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया के दौरान उनका नाम योजना में स्वीकृत हुआ। इसके बाद उन्हें योजना के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए निर्धारित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रशासन की सतत निगरानी और तकनीकी मार्गदर्शन के कारण आवास का निर्माण समयबद्ध ढंग से पूरा हुआ। आज उनका सुंदर और मजबूत पक्का घर न केवल उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि उनके जीवन में सम्मान और आत्मविश्वास भी लेकर आया है।

दुर्गा देवी कहती हैं कि पहले उन्हें हमेशा इस बात की चिंता रहती थी कि कहीं बारिश या तेज हवा से उनका कच्चा घर क्षतिग्रस्त न हो जाए। अब उनके पास पक्का आवास है, जिसमें वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रही हैं। घर में बिजली, स्वच्छ शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

           इस सफलता के पीछे केंद्र एवं राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों के साथ-साथ जनपद स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठकों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू के मार्गदर्शन में विकास खंड स्तर पर योजनाओं की सतत निगरानी की गई तथा लाभार्थियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया। उनके नेतृत्व में ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना को भी प्रभावी ढंग से संचालित किया गया, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ प्राप्त हो सका।

           योजना के सफल क्रियान्वयन में परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) ऐश्वर्य यादव की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके द्वारा योजना के प्रत्येक चरण की नियमित मॉनिटरिंग की गई तथा यह सुनिश्चित किया गया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। लाभार्थियों को तकनीकी सहायता, आवश्यक जानकारी और समय पर भुगतान उपलब्ध कराने में डीआरडीए की सक्रिय भूमिका रही, जिसके परिणामस्वरूप दुर्गा देवी जैसे अनेक परिवारों के सपनों को साकार किया जा सका।

             माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि देश का प्रत्येक गरीब परिवार पक्के घर में सम्मानपूर्वक जीवन यापन करे। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की शुरुआत की गई थी। वहीं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करते हुए गरीब कल्याण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी मूलभूत आवश्यकता से वंचित न रहे और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले।

विद्यावती देवी की कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार की योजनाएं पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर लागू होती हैं, तो वे लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाती हैं। आज उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध है और परिवार के भविष्य को लेकर आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

            प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से मिला यह पक्का घर केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि एक परिवार के सपनों, सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक है। दुर्गा देवी और उनका परिवार इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा अमेठी जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं