राष्ट्रीय टूर्नामेंट में श्रृष्टि बोहरा ने जीता स्वर्ण पदक, परिवार व कोच का बढ़ाया मान
राष्ट्रीय टूर्नामेंट में श्रृष्टि बोहरा ने जीता स्वर्ण पदक, परिवार व कोच का बढ़ाया मान
10वें सीडीपीएफ नेशनल टूर्नामेंट में श्रृष्टि बोहरा ने जीता गोल्ड मेडल
कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से हासिल की राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी स्वर्णिम सफलता
आबूरोड (राजस्थान)। 10वें सीडीपीएफ नेशनल टूर्नामेंट में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रृष्टि बोहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से उनके परिवार, कोच और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
श्रृष्टि बोहरा ने बताया कि इस सफलता के लिए उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया। उनके अनुसार इस उपलब्धि में उनके माता-पिता जगदीश बोहरा एवं अंजू बोहरा, बड़े भाई ध्रुव बोहरा तथा उनके कोच अनुज शर्मा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने हर समय उनका उत्साहवर्धन किया।
श्रृष्टि ने बताया कि यह उनका दूसरा राष्ट्रीय स्तर का स्वर्ण पदक है। इससे पूर्व उन्होंने जोधपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता था।
यह राष्ट्रीय टूर्नामेंट आबूरोड में आयोजित किया गया था, जिसका आयोजन राजस्थान सीडीपीएफ के संयुक्त सचिव भरत कोहली के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर भाजपा की मंत्री डॉ. रक्षा भंडारी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
श्रृष्टि बोहरा की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment