Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आस्था अग्रवाल,रामनगर नैनीताल की बेटी बनीं सहायक आयुक्त राज्य कर,अग्रवाल समाज ने घर पहुंचकर दी बधाई।

आस्था अग्रवाल,रामनगर नैनीताल की बेटी बनीं सहायक आयुक्त राज्य कर,अग्रवाल समाज ने घर पहुंचकर दी बधाई।



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज़ 

सुरेंद्र सैनी रामनगर संवाददाता


रामनगर की होनहार बेटी आस्था अग्रवाल ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सहायक आयुक्त राज्य कर (Assistant Commissioner State Tax) पद पर चयनित होकर पूरे रामनगर का नाम रोशन किया है,उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी का माहौल है,चयन की सूचना मिलते ही अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग आज उनके आवास पहुंचे और फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स्टेट बैंक के समीप स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, लोगों ने आस्था की सफलता को रामनगर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नगरवासियों का कहना है कि आस्था की उपलब्धि यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

आस्था अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में अपनी सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता और पूरे परिवार को दिया, उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा रामनगर के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने एमपी इंटर कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की।

आस्था ने बताया कि यह सिविल सेवा परीक्षा में उनका दूसरा प्रयास था,उन्होंने कहा कि मेन्स और इंटरव्यू दोनों चरण उन्होंने पहली बार में ही सफलतापूर्वक पार किए, जो उनके लिए गर्व और संतोष की बात है,उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान परिवार का सहयोग और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा।

कोई टिप्पणी नहीं