दक्षिण निघासन रेंज में तेंदुआ के हमले से घायल दो व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई
दक्षिण निघासन रेंज में तेंदुआ के हमले से घायल दो व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई
लखीमपुर खीरी के दक्षिण वन रेंज में तेंदुए के हमले में घायल दो व्यक्तियों को आर्थिक सहायता मुआवजा प्रदान करने के सम्बन्ध में दक्षिण निघासन रेंज के अंतर्गत तेंदुए के हमले में घायल हुए ग्राम बरोठा निवासी रोज अली एवं ग्राम दुलही निवासी को वन्यजीव जनित क्षति के प्रकरण में शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता (मुआवजा) प्रदान की गई है।
ज्ञातव्य है कि उक्त दोनों व्यक्तियों को तेंदुए के हमले में चोटें आई थीं। घटना की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जांच एवं औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। समस्त अभिलेखीय कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता (मुआवजा )उपलब्ध कराया गया।
क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद मोबीन आरिफ ने बताया कि वन विभाग मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के प्रति संवेदनशील है तथा प्रभावित व्यक्तियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वन्यजीवों की उपस्थिति वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने तथा किसी भी वन्यजीव संबंधी सूचना को तत्काल वन विभाग को उपलब्ध कराने की अपील की।
मुआवजा वितरण की कार्यवाही में वन दरोगा शुभम रंजन श्रीवास्तव वन दरोगा अखिलेश कुमार
व दक्षिण निघासन रेंज
का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
जारीकर्ता क्षेत्रीय वनाधिकारी
दक्षिण निघासन रेंज वन विभाग


Post a Comment